Monday, April 21, 2025

प्रभात मंत्र

Breaking News

हजारीबाग शहर मे घुसे जंगली हाथी, एक को कुचला!

08 Feb 2023


रिपोर्ट: गुलाम अहमद रजा

प्रभात मंत्र (हजारीबाग) : बुधवार सुबह जंगली हाथियों का झुंड हजारीबाग के शहरी क्षेत्र मे प्रवेश कर गैया जिसके बाद जम कर उत्पात मचा। यह उत्पात घंटों तक चलता रहा। इस दौरान कुम्हार टोली निवासी 26 वर्षीय रिंकी कुमारी बुरी तरह घायल हो गईं। रिंकी कुमारी को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हे रांची रिम्स रिफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हाथी पंचमंदिर होते हुए मैलाटांड़ खिरगांव की ओर रवाना हो गए। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि हाथियों का पूरा झुंड है या फिर एक अकेला हाथी। घटना के बाद क्षेत्र मे अफरा तफरी का माहौल बन गया था। फिलहाल प्रशासन के लोग जगह पर पहुंचे हैं, आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।