Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

साइबर जागरूकता को लेकर दी गई जानकारी

20 Jan 2023


रांची। ट्रिपल आईटी स्मार्ट सिटी में बी टेक के छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। साइबर डीएसपी यशोधरा और धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जानकारी दी।डीएसपी यशोधरा ने बताया कि छात्रों के माध्यम से आम जन तक यह संदेश देना है कि किस तरह से साइबर ठग से बच जा सकता है। मोबाइल, लैपटॉप, आधार कार्ड लिंक के दौरान भी थंब इंप्रेशन के माध्यम से भी ठगी करने का मामला सामने आया है।इन सब पर जागरूकता जरूरी है।