Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है : सुखदेव उराँव

15 Jan 2023


मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर में हर किसी की होती है मनोकामना पूर्ण:बिंदेश्वर उरांव

मनोकामना भोलेनाथ मंदिर मे मक्कर संक्रांति पर मेला का हुआ भव्य आयोजन

कैरो-लोहरदगा प्रखंड के सढावे पंचायत के खरता कोयल नदी तट पर स्थित मनोकामना सिद्ध भोले बाबा मंदिर परिसर में शनिवार 14 जनवरी को मकर सक्रांति के अवसर पर मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना को ले सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी अनुष्ठान पुरोहित नीरज कांत त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराए गए। मेला का सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू प्रतिनिधि बिपिन सिंह कैरो प्रखण्ड जिला परिषद सदस्य सुखदेव उंराव,भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री विन्देश्वर उराँव,व भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक कोषाध्यक्ष नजीर आलम खान,प्रखण्ड प्रमुख श्री राम उंराव,पंचायत की मुखिया श्री मति सुमित्रा उराँव,चान्हो प्रखण्ड पूर्वी जिला परिषद सदस्य आशुतोषः तिवारी,प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष बुधवा उरांव,सद्स्य शरत कुमार विद्यार्थी जेएमएम केंद्रीय समिति सदस्य समीद अंसारी इत्यादी अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर सुखदेव उंराव कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है। मकर सक्रांति के मौके पर लगने वाला मेला आपसी सौहार्द का परिचायक है। बिंदेश्वर उरांव ने कहा हमें मिल-जुलकर त्योहार का आनंद उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का मनोरंजन भी होता है। मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ में हर किसी की मनोकामना पूर्ण होती है। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से इसे पहचान मिलगी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि मेला सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसका उपस्थित लोगों मौके पर मृत्युंजय तिवारी,आयोजक के अध्यक्ष बजरंगी यादव बीरबल महली सहित कई मौजूद थे। इस अवसर पर कैरो थाना के एस आई ऋषिकान्त शर्मा व कैरो थाना के सशस्त्र बल सुरक्षा के निमित्त ड्यूटी मे चुस्त दुरुस्त दिखाई दिये।