Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

त्रिपक्षीय वार्ता असफल, सीसीएल महाप्रबंधक के मौजूदगी में होगी वार्ता

30 Dec 2022


चरही :-   गुरुवार को सीसीएल गेस्ट हाउस चरही में उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार छः सूत्री मांगों को लेकर चुरचू अंचलाधिकारी शशिभूषण सिंह के अध्यक्षता में  बैठक की गई। बैठक में जीएम नीरज सिन्हा की उपस्थिति नहीं रहने के कारण वार्ता सफल नहीं हो पाई ।वही अंचलाधिकारी ने साफ शब्दों में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा को आश्वासन दिया कि मैं यह छः सूत्री मांगों को लेकर हजारीबाग उपायुक्त को अवगत कराते हुए अगली बैठक चरही जीएम  के उपस्थिति में होगा। बैठक में परियोजना पदाधिकारी तापीन साउथ, एरिया सेल्स ऑफिसर पदाधिकारी एवं,लैंड से संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। वही विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा से मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो, बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो , विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।