Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

आजसू ने हेमंत सरकार के तीन वर्ष की विफलताओं को गिनाया, कहा- झारखंड के युवाओं के साथ हुआ विश्वासघात

29 Dec 2022


गम्हरिया, प्रभात मंत्र संवाददाता:
राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने गम्हरिया में प्रेस वार्ता आयोजित कर उनकी विफलताओं को गिनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षों के कार्यकाल में सबसे ज्यादा झारखंड के युवाओं के साथ विश्वासघात किया गया है। नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता आदि के नाम पर युवा ठगे गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक साल में 5 लाख नौकरियां देने के वायदे किए थे, लेकिन तीन साल में महज साढ़े पांच सौ नियुक्तियां हुई है। कहा कि अखबारों में वेकैंसी, परीक्षाओं की सूचनाएं आती हैं। लेकिन इनकी लचर नीतियों की वजह से सब धरी रह जाती हैं।
सचिन ने कहा कि,
• हेमंत सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा झारखंड के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा ठगे गए। मुख्यमंत्री ने एक साल में 5 लाख नौकरियां देने के वादे किए थे, लेकिन 3 साल में महज साढ़े पांच सौ नियुक्तियां हुई हैं।
कहा कि अखबारों में वेकैंसी, परीक्षाओं की सूचनाएं आती हैं, लेकिन इनकी लचर नीतियों की वजह से सब धरी रह जाती हैं। स्थानीय नीति को नियोजन का आधार नहीं बनाया गया।
स्थानीय नीति, आरक्षण नियोजन को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट मंशा नहीं है इसलिए वह चीजों को और उलझाने का रास्ता प्रशस्त करती रही है। अपराध चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है।
किसानों के हितों को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हुई। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल बुरा है। तीन साल में इंफ्रास्ट्रक्चर का एक काम नहीं हुआ। हर इंडेक्स में हमारा राज्य पीछे है।
झारखंडी जनविषयों को लेकर आजसू पार्टी गांव से लेकर शहर तक, पंच से पंचायत तक इस राज्य के हित में व्यापक संघर्ष करेगी जिसकी शुरुआत युवा दिवस के दिन 12 जनवरी से किया जाएगा।