Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत दो अन्य घायल।

29 Dec 2022


चरही :-   चुरचू थाना क्षेत्र के नगड़ी में अवैध कोयला ढो रहे ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक की मौके पर मौत हो गयी वही अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार  रात का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तस्कर ट्रैक्टर सहित मृतक और घायल व्यक्ति को लेकर भाग गए। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान चरही थाना के कजरी निवासी अशोक मुर्मू पिता स्व कृष्णा मुर्मू के रुप में हुई है। वहीं घायल युवक महादेव मांझी व सरजू मांझी का सदर अस्पताल हजारीबाग में इलाजरत है। उक्त सभी जानकारी ग्रामीणों ने दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महादेव मांझी का एक पैर बुरी तरह टूट गया है जबकि सरजू मांझी को भी गंभीर चोट लगी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। सूत्रों ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर पिंडरा निवासी राजकुमार साव का था।इनके द्वारा अवैध कोयला तापिन क्षेत्र से उठा कर रौता, बसबोनवा के रास्ते चुरचू व आंगो थाना क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्टों में गिराया जाता है। इस मामले पर चुरचू थाना प्रभारी ने कहा कि अहले सुबह सूचना मिलने पर निरीक्षण किया परंतु उक्त स्थल पर कुछ नहीं मिला।

*मृतक के घर में पसरा रहा मातम, रो रो कर परिजनों का बुरा हाल*

अशोक मुर्मू का दुर्घटना से हुई मौत की खबर मिलते ही उनके घर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मृतक की शव एंबुलेंस के माध्यम से उनके घर पहुंचाया गया। शव को घर पहुंचते ही उनके परिजनों ने रो रो कर अपना हाल बुरा कर लिया था। बताते चले कि मृतक के पिता कृष्णा मुर्मू का भी मौत ट्रैक्टर दुर्घटना से हुई थी।  उस समय से परिजनों का पालन पोषण व बहन की शादी की जिम्मेवारी मृतक के कंधों पर था।  मृतक अपने पीछे सात साल का बच्चा, पत्नी,मां,बहन,दादा व दादी को छोड़ गया।