Monday, July 22, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

पुलिस मुख्यालय ने रामगढ़ एसपी व धनबाद एसपी को किया शो कॉज

17 Dec 2022


रांची। पुलिस मुख्यालय द्वारा दो आईपीएस अधिकारियों को शो कॉज करने की सूचना आ रही है। खबर लिखे जाने तक धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार और रामगढ़ के एसएसपी पीयूष पांडे शामिल है। दोनों पर आरोप है की इन दोनों ने ही दो गंभीर घटनाओं की सूचना न तो डीजी कंट्रोल को समय पर दी और न ही पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों को। इसे लेकर ही तो खोज जारी किया गया है।

झड़प की सूचना नहीं दी थी:

धनबाद एसएसपी के बारे में बताया जा रहा है कि 26 अक्टूबर 2022 को पुलिस मुख्यालय को सोशल मीडिया से पता चला था कि धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ले में काली पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हुए थे लेकिन इस घटना की सूचना एसएसपी की तरफ से किसी सीनियर अधिकारी को नहीं दी गई थी।इधर रामगढ़ एसपी के बारे में कहा जा रहा है कि 2 नवंबर को पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को पता चला कि रामगढ़ में अपराधियों ने केके कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर फायरिंग की है। जिसमें कंपनी के मैनेजर विजय धवन को गोली लग गई है लेकिन 2 घंटे बाद भी एसपी ने ना तो डीजी कंट्रोल रूम को यह सूचना दी थी और ना ही पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को।