Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

झारखंड और केरल के बीच रणजी टूर्नामेंट का आयोजन आज

13 Dec 2022


रांची। जेएससीए स्टेडियम के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड और केरल के बीच 13 दिसम्बर 22 से रणजी टूर्नामेंट के मैच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धुर्वा में खेला जाएगा। मैच कल सुबह 9 बजे से मेन ग्राउंड में होगा। केरल की टीम संजू सैमसन के कप्तानी में मैदान में खेलने उतरेगी वहीं झारखंड टीम अपने होम ग्राउंड पर जीत के लक्ष्य के साथ अपने कप्तान विराट सिंह के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। झारखंड टीम के तरफ से इस मैच में इंडियन स्टार इशान किशन, सौरभ तिवारी एवं नदीम खेलते नजर आएंगे वहीं केरल की तरफ से संजू सैमसन, सचिन बेबी, जलज सक्सेना मैदान पर दिखेंगे।

नोट: दर्शक वेस्ट गेट से प्रवेश कर विंग 'डी' में बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं।

झारखंड टीम के खिलाडियों की सूची: इशान किशन, उत्कर्ष सिंह,निजाम सिद्दीकी,आर्यन सेन,विराट सिंह,सौरव तिवारी, कुमार सूरज, कुमार देव्रत, कुमार खुशहार्ग,अंकुर राय,शहबाज नदीम,मनीषी, राहुल शुक्ला,आशीष कुमार, सोमनाथ मिश्रा,रौनक ,पंकज कुमार और विकास सिंह होंगे।