Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

उर्दू हिंदुस्तान की जुबान है, उर्दू और हिंदी अलग नहीं रह सकती: जावेद अख्तर

10 Dec 2022


रांची। टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट का दो दिवसीय आयोजन आड्रे हाउस में किया गया । यह कार्यक्रम 10 और 11 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के उद्घाटन हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म राइटर, शायर जावेद अख्तर ने की, मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी, चाणक्य चौधरी और आशुतोष चतुर्वेदी उपस्थित थे । कार्यक्रम के पहले सत्र में जावेद अख्तर ने कहा कि उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है, उर्दू और हिंदी दोनों अलग नहीं किया जा सकता है। उर्दू पूरी दुनिया में हिंदुस्तान और पाकिस्तान में ही बोली जाती है, पाकिस्तान में इसलिए बोली जाती क्योंकि आजादी से पहले पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था। उन्होंने कहा कि उर्दू लैंग्वेज नहीं रीजनल है, यह हर कोई नहीं जानते। इस मौके पर उन्होंने दर्शकों द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब भी दिए, जिसमें एक सबसे रोचक सवाल पूछे जाने पर सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सवाल था कि मशहूर फिल्म राइटर सलीम और जावेद अख्तर एक साथ आने वाले समय में कभी किसी फिल्म फिर से एक साथ काम करेंगे? जिसका जवाब उन्होंने बिना सलीम के नाम लिए हुए कहा समय कब क्या करा दे यह कोई नहीं जानता। मौके पर अपने दो लिखे कविताओं का पाठ भी किया। इनके अलावा चंद्रमोहन किसकू, अनुज लुगुन, ज्योति लाकड़ा और मंगेश्वर साहू , इनके अलावा सौरभ, कृपाल, इंद्रजीत सिन्हा, प्रीतीति गणातत्रा ने अदालतों के कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर भी प्रकाश डाला। मिहिर वत्स ने उपन्यास के बारे में बताएं, मौके पर मालविका बनर्जी उपस्थित रही। मन्नू भंडारी की याद में सुधा अरोड़ा, पूनम सक्सेना, रचना यादव ने सुजाता के साथ बातचीत की। वहीं कुछ चुनौतियां कुछ खुशियां पर पूनम सक्सेना, यतीश कुमार, आरजे अरविंद ने बातें की। द अल्टीमेट बायोग्राफी को लेखक पार्थिव धर और अनिरुद्ध भट्टाचार्य अपनी बातें रखी। वहीं रविवार को जोनाथन गिल हैरीस और जियानलुका, रुबागोटी, यूरोप के पहले मुसाफिरों के बारे में बात करेंगे मल्लिका बनर्जी के साथ। फीचर फिल्म को ओटीटी मार डालेगा या उबारेगा इस पर आरजे अरविंद के साथ विनय पाठक और रजत कपूर की बात चीत है। गीतांजलि श्री आपने पुरस्कृत उपन्यास पर चर्चा तो वहीं अनुज लुगुन , निरंजन कुजूर, पुरुषोत्तम कुमार, अनुराग लुगून सहित महेंद्र सिंह धोनी की विरासत और कुलभूषण का नाम दर्ज कीजिए, दुनिया में औरत ,अज्ञेय और शेक्सपियर के किंग लेयर पर आधारित रजत कपूर द्वारा निर्देशित विनय पाठक का सोलो एक्ट की प्रस्तुति के साथ समापन होगा। वहीं मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।