Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

एनएच 75 जर्जर, फिर भी वसूला जा रहा टोल टैक्स

07 Dec 2022


मांडर : मांडर,चान्हो से गुजर रहे एनएच 75 की हालत देखी जाए ताे इसे गड्ढा वाला एनएच सड़क कहना ज्यादा सही लगता है। रांची से डालटनगंज, गढ़वा होते हुए बिहार-यूपी को जोड़ने वाली एनएच-75 अब तक पूरी नहीं हुई है। एनएच 75 सड़क का चौड़ीकरण महज तीन से चार साल में जगह जगह पर क्षतिग्रस्त व गड्ढाें के कारण वाहन चालक परेशान भी हैं। कई बार हादसाें का शिकार भी हाे जाते हैं। करीब 575 करोड़ से बनी रांची से कुड़ू तक की 60 किमी सड़क अभी भी तीन जगह अधूरी है। इसके बावजूद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। एनएच 75 पथ पर प्रतिदिन 10 हजार छाेटे बड़े-वाहनाें का आवागमन हाेता है। लेकिन बने हुए सड़क को समय-समय पर मरम्मत नहीं हाेने से इसकी दशा लगातार खराब हाेती जा रही है। राहगीरों का कहना है कि भारी टोल वसूलने के बावजूद रोड को सही नहीं बना रहे हैं, ना ही बने हुए मार्ग की मरम्मत की जा रही है। सड़क भले ही खराब हो,टोल टैक्स तो बढ़ी हुई दरों से ही चुकाना होगा। प्रतिदिन हजारो वाहनों का आवागमन होता है। सोसई टेढी पूल पर बने टोल नाके पर रुककर टैक्स चुकाना अनिवार्य है। बिना टैक्स दिए गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती।