Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

बस चला रहे चालक की हार्ट अटैक से मौत, अनियंत्रित बस ने तीन को रौंदा

03 Dec 2022


जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बस चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक में चालक की मौत हो गई, जबकि नियंत्रण खोने से बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चालक की पहचान हरदेव पाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरदेव रोजाना की तरह दमोहनाका से बरेला मार्ग पर मेट्रो बस चला रहा था। दमोहनाका के पास करीब 11 बजे बस के हरदेव को अचानक दिल का दौरा आने से बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस ने कार को टक्कर मारी और कार के आगे बाइक पर सवार को टक्कर लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। बस ने एक ई-रिक्शा को भी रौंद दिया। किसी तरह बस को रोका गया। इस दौरान दमोहनाका क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस की सवारी भी घबरा गई। लोगों ने देखा कि मेट्रो बस का चालक सीट में बेसुध पड़ा था। करीब जाकर लोगों ने देखा तो बस चालक 50 वर्षीय हरदेव पाल सिंह की सांसें थम चुकी थीं।