Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

पूजा कर रहे दर्जनों लोगों को ट्रक ने रौंदा, 8 की मौके पर ही मौत

21 Nov 2022


पटना: बिहार के वैशाली में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया. देसरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक शोभायात्रा (धार्मिक कार्यक्रम) में घुस जाने पर 8 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , PM नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर शोक जताया है.