रांची। लंबे समय बाद रविवार 26 नवंबर 23 को जेएससीए के कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया। बताया गया कि 779 मतदाताओं में करीब 619 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना देर रात तक चली। इस मतदान में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी अपना मतदान करने पहुंचे थे। 2012 में कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) बनने के बाद पहली बार मतदान के जरिए चुनाव हुआ। इसके पहले अब तक जेएससीए के सदस्य सर्वसम्मति से क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव किया करते थे। चुनाव में दो गुट आमने-सामने हैं, एक गुट की अगुवाई वर्तमान सीसीसी अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी कर रहे हैं। राजेश वर्मा जेएससीए के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। दूसरे गुट का नेतृत्व सुनील कुमार साहू कर रहे हैं। राजेश वर्मा ने सुनील को 71 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इन दोनों के अलावा 24 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें से 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। दोनों टीमों से 12-12 सदस्य मैदान में डटे थे। वोटिंग शाम 5 बजे तक चली। इसके तुरंत बाद मतगणना जारी है।
बता दें कि चुनाव में एक अध्यक्ष और 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। हर वोटर कुल 13 मत डाले।

ये थे चुनाव मैदान में:

टीम बॉबी: भानु प्रताप, गुरुदयाल नामधारी, इंद्र शेखर, अजीत कुमार, अर्शे आलम,नीतिन सर्राफ, पवन कुमार, राजीव रंजन, संजय पांडेय, सुशील कुमार, विशाखा झा
राहुल झा।

टीम सुनील साहू : माे. राशिद, राजदीप सिंह, विभूति भूषण प्रसाद, विनय बिहारी, राजेश कुमार वर्मा, रुद्रदेव कुमार, संजय कुमार विद्रोही, शिवेंद्र नाथ दुबे, सुनील कुमार सिंह, श्वेता बुधिया, दिनेश कुमार, जय कुमार सिन्हा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *