रांची। लालपुर थाना क्षेत्र में नितेश लाहा की हत्या कर दी गई। सुबह नितेश लाहा नामक का शव अपने ही घर से बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। शव की स्थिति देख कर आशंका जताई जा रही है कि नितेश लाहा का गला रेत कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद लालपुर थानेदार आदिकांत महतो, डीए पी दीपक सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी गई है। फिलहाल हत्या के पिछे मृतक के मां, भाई और जीजा को माना जा रहा है। हालांकि पुलिस तुरंत कहने से बच रही है। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है, वहीं मृतक की बहन मोनी के अनुसार नितेश की हत्या उसके भाई ने ही किया है। बताया जा रहा है कि मृतक नितेश लाहा कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। उस पर भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में उसकी हत्या किसने और क्यों की है। ये भी छानबीन का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *