दुर्गा पूजा को लेकर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। पूरी राजधानी का हुजूम एक साथ मेला घूमने के लिए निकलता है। ऐसे में जाम की स्थिति बनना बहुत साधारण सी बात है। लेकिन फिर भी रांची ट्रैफिक पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती है की जाम की नौबत ना आए। इसके लिए रांची पुलिस अलग-अलग उपाय भी करती है। जैसे रांची के लोगों को आज से यातायात व्यवस्था के बारे में अब सोशल मीडिया पर अपडेट मिलता रहेगा। ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव की तरफ से इसकी तैयारी कर ली गई है। कैमरे के जरिये कंट्रोल रूम से लगातार लाईव अपडेट मिलता रहेगा। 

वाट्सएप पर जारी होगा नंबर
साथ ही वाट्सएप पर एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया जा रहा है। इस नंबर पर ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी समस्या को लेकर आप जानकारी साझा कर पाएंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस तुरंत उस संबंधित स्थान पर जाएंगे। वहीं, अत्यधिक जाम की स्थिति में भी ट्रैफिक पुलिस वैकल्पिक मार्ग पर रूट डायवर्ट कर कर सकती है।

गूगल मैप के साथ होगा करार
बता दें कि शनिवार को एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर ने भी यातायात व्यवस्था की जानकारी सोशल साइट्स के जरिये देने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस की तैयारी की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिये। यह भी मालूम हो कि यातायात व्यवस्था के बारे में अपडेट देने के लिए रांची की ट्रैफिक पुलिस गूगल मैप से भी एमओयू करने वाली है। इसके लिए तैयारियां चल रही है। भविष्य में रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का अपडेट गूगल मैप पर भी लोगों को मिल सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *