मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

जीवनसाथी को खराब तबीयत के कारण आज आपको थोड़ी चिंता और परेशानी का होना संभावित है। यात्रा के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं। आज पारिवारिक जीवन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा और सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने या धार्मिक समागम में शिरकत करेंगे। आज का भाग्यांक 3

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए आज का दिन अच्छा है। जिन लोगों ने किसी के सुझाओ पर कहीं निवेश किया था तो आज उन्हें उस निवेश से लाभ होने की पूरी संभावना है। साझोदारी की परियोजनाएँ आज सकारात्मक परिणाम से ज्यादा परेशानियाँ दे सकती हैं। आज का भाग्यांक: 3

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अधीनस्य और सहकर्मियों का व्यवहार आज बहुत सुखद और संतोषजनक रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आज वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में पति के अवसर मिलने की संभावना है। आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा और आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज का भाग्यांक: 6

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए आज अच्छा दिन है। आज आपको कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो सर्जनात्मक और धनदायी हो सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक परेशानियों वाला हो सकता है। दीर्वावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज का भाग्यांक: 9

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। स्वजनों के साथ आज आपका समय उत्साहवर्धक और यकसपूर्ण व्यतीत होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आप कोई रोमाटिक योजना बना सकते हैं पर उनका व्यवहार सहयोगनात्मक रहने में संदेह है क्योंकि आज के दिन जीवनसाथी यह जा सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है। आज का भाग्यांक: 8

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप बिना किसी को मदद के भी धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। अपना कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी. भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आज का भाग्यांक: 6

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

नौकरी करने वालों के नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना आज बन सकती है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। रुके हुए धन भी प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आज का भाग्यांक: 8

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज किसी अच्छे रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक: 1

धनुः धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए आज अच्छा दिन है। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको खुद अपनी जिन्दगी से ज्यादा चाहता होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक सुखद और उत्साहवर्धक समय व्यतीत कर सकते हैं। आज का भाग्यांक: 07

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज अच्छा दिन है। आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा. कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त करने की संभावना है। आज का भाग्यांक 07

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा- खासा धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेंगी। नए वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी। आज का भाग्यांक: 7

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने प्रेमी के साथ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आज आप किसी ऊँचे और खास इंसान से मिल सकते हैं जो आपके नौकरी या व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आज आपको अच्छा-खासा लाभ दे सकते हैं। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आज का भाग्यांक: 3

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *