लातेहार : बुधवार सुबह डालटनगंज-गढ़वा रेलखंड के चियांकी और केचकी स्टेशन के बीच स्थित केचकी रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डाउन पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा पोल संख्या 272/20-22 के पास डाउन लाइन पर हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पिछले एक दिन से इलाके में असामान्य मानसिक स्थिति में रेलवे पुल और ट्रैक के आसपास घूमती नजर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए और शव पुल के पास फंस गया।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.के. मिंज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *