
रांची। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल से एक युवक रामपुर की ओर जा रहा है और वह मोटरसाइकिल चोरी की है, सूचना का सत्यापन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर एक टीम गठित की गई जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय कर रहे थे, उनके नेतृत्व में नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह के साथ एक टीम गठित की गई और सिदराल जोड़ा मंदिर के पास चैकिंग शुरू किया गया। इसी क्रम में ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल जेएच 01 3762 के साथ एक वक्त पकड़ा गया, नाम पूछने पर अभय सिंह उर्फ मन्नु सिंह सिताबदियारा गरीब टोला थाना रिबिलगंज सारण छपरा बिहार बताया। वही मोटरसाइकिल के नंबर पर पूछताछ पर बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है जिसमें नामकुम बाजार से चोरी किया गया था। नंबर प्लेट बदलकर बचने के लिए बेड़ों के वसीम के पास ले जा रहा था, आगे बतलाया कि चोरी के आरोप में कई बार जेल जा चुका हैं, जेल में ही वसीम से मुलाकात हुई थी, वसीम आलम घाघरा थाना बेडो का रहने वाला है, जेल से निकलने के बाद दोनों संगठन बनाएं, जिसमें दानिश आलम, मोइन खान, शरीफ खान, नसीम अंसारी, ताहिर अंसारी शामिल थे। बाजार में जाकर मोटरसाइकिल चोरी करने लगे और फिर उसे कम दामों में बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।इस पूरे मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है और इन लोगों पर से 12 मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है और पुलिस इन लोगों से पूछताछ करेगी की और कितने मोटरसाइकिल इनके पास है । इन मोटरसाइकिल को कहां-कहां बेचा है, पीएलएफआई को भी मोटरसाइकिल देने की बात सामने आई है। उस मोटरसाइकिल से किसी ने अपराधीक घटना को अंजाम दिया है या नहीं दिया है, इन सबके भी छानबीन शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले में अभय सिंह उर्फ मन्नु सिंह सारण छपरा बिहार, वसीम ओहदार वसीम आलम घाघरा, दानीश आलम खूंटी ,शरीफ खान बडो, नसीम अंसारी नगड़ी, ताहिर अंसारी जरियागढ़ जिला खूंटी, मोइन खान लाचुंग को गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरे छापेमारी में टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल जेए01 ईएम, 3762,टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल बीआर 07 ए एल 2762 , स्प्लेंडर हीरो होंडा मोटरसाइकिल जेएच02 एक्स 3855 , होंडा शाइन मोटरसाइकिल जेएच01 बीबी2410, हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जेएच 02एफ 8202 , काला रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल इंजन एच ए 11 इवीएल एच सी 83626, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या जेएच 01 ए ई1307 , पैशन प्रो मोटरसाइकिल जेएच 24 सी 8795, बजाज पल्सर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 01 ए बी 5171, बजाज एनएस मोटरसाइकिल इंजन जे एल सी ई जी 20643 खुला हुआ हालत में , टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल इंजन के सी ई 4 जी के 21 1974 1, अपाची मोटरसाइकिल का टंकी और इंजन कटा हुआ और 6 मोबाइल जप्त किया गया ।
इस छापामारी में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम अमर पांडेय, थाना प्रभारी नामकुम राम नारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मिथुन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जयदेव कुमार, शशि रंजन, सहायक अवर निरीक्षक उज्जवल कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, तारकेश्वर प्रसाद केशरी आदि शामिल थे।



