
दरभंगा । बिहार के दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी बगाही गांव में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र निवासी फूल कुमारी दास, उनके पुत्र ह्रदय दास और पुत्री संध्या दास व सोन दास के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप दास अपने परिवार के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था. जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया. घटना में चारों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले के कारणों की जांच में जुटी हुई है. इस सामूहिक हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


