नई दिल्ली। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच मंगलवार देर रात यह चर्चा तेज हो गई थी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम फिर से बदल दिए गए हैं. कहा जा रहा था कि डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में ही बुकिंग कर पाएंगे, जबकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन का नियम लागू होगा. इन खबरों से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी. हालांकि, अब सरकार ने इन सभी खबरों पर साफ-साफ स्पष्टीकरण दे दिया है.  पीआईबी ने यह भी स्पष्ट किया कि डबल सिलेंडर या उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अलग-अलग नए नियम लागू होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. इस तरह की सूचनाएं केवल अफवाह हैं और आमजन इन पर भरोसा नहीं करें. सरकार ने लोगों से खास अपील की है कि वे घबराकर गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें. पैनिक बुकिंग से सप्लाई चेन पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है. अधिकारियों का कहना है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है. इसलिए आम नागरिकों के लिए जरूरी है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें. सही जानकारी के लिए पीआईबी जैसे विश्वसनीय स्रोतों को फॉलो करना ही सबसे बेहतर तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *