पुलिस मामले को गहनता से कर रही है जाँच पड़ताल

कुंदा (चतरा):-थाना क्षेत्र के गेन्द्रा गांव में रविवार देर रात्रि तकरीबन 12 बजे पूर्व में नक्सली रह चुके चुरामन गंझू और देवेंद्र गंझू ने घर का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसते हुए जीजा-साला पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान श्याम भोक्ता पिता सेवा गंझू निवासी गेन्द्रा गांव तथा गोपाल भोक्ता पिता बसंत गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के मघनिया गांव के निवासी के रूप में हुई है।गोपाल भोक्ता को सिर में जबकि श्याम भोक्ता को कंधे में गोली लगी है।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया।इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों पूर्व नक्सलियों को पकड़ लिया।सूत्रों के अनुसार पिटाई से दोनों पूर्व नक्सलियों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान चुरामन गंझू और देवेंद्र गंझू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक पूर्व में टीएसपीसी नक्सली संगठन से जुड़े थे।मृतक देवेंद्र गंझू के खिलाफ विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।वहीं घायल श्याम भोक्ता एनआईए का अभियुक्त बताया जा रहा है,जिन पर चार मामले दर्ज हैं। हालांकि श्याम भोक्ता ने अपने बयान में दावा किया है कि इस घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नक्सलियों द्वारा पर्चा जारी कर लेवी की मांग भी की गई थी तथा उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही कुंदा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इस संबंध में चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि मृतक व घायल पूर्व नक्सली हैं,जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *