
लातेहार : सदर थाना अंतर्गत तरवाडीह पंचायत, ओरवाई ग्राम निवासी 25 वर्षीय जयवंत सिंह,(पिता बलराम सिंह) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयवंत सिंह अपने छोटे भाई मनीष सिंह से सरयू आवासीय विद्यालय में मुलाकात कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सरयू घाटी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें लग गई। सूचना मिलते ही ओरेआ पुलिस पिकेट ने एंबुलेंस बुलाया और घायल को लातेहार सदर अस्पताल भेजा।अस्पताल पहुँचने पर उपप्रमुख राजकुमार प्रसाद परिजनों की मदद के लिए पहुँचे। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयवंत को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और 03 वर्ष की बेटी को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


