चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पीए ने दी। बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को श्री मुख्तार साहिब में हुआ था। प्रकाश सिंह बाद पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रकाश सिंह बादल को 30 मार्च 2015 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971 तक फिर 1977 से 1980 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह 1995 से 2008 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *