रांची। गर्मियों की तपिश से लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह 9 बजे के बाद ही गर्मी इतनी तेज हो जाती है कि लोग घरों में कैद हो जाते हैं। दिन के 11 बजते तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। धूप और लू की स्थिति को देखते हुए, झारखंड के शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इसी बीच, मौसम केंद्र रांची ने गर्मियों में कमी की उम्मीद जताई है। इसका मतलब यह है कि लोगों को लू और हीटवेव से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक मौसम करवट ले सकता है। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गरज की संभावना हो सकती है। कई जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान, मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि 20 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी में कुछ जगहों पर लू की स्थिति देखी जा सकती है। वहीं, राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ जगहों पर गरज-वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *