
मेदनीनगर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को लेकर दो सहेलियों के बीच विवाद थाने तक जा पहुंचा। कभी एक साथ रील्स बनाने वाली दोस्त एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगी। दो सहेलियों के बीच का विवाद पलामू के टाउन थाना के लिए सिर दर्द बन गया, दोस्तों के बीच विवाद सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। दरअसल, इंस्टाग्राम पर रील्स और फॉलोअर्स के बीच दो सहेलियों के बीच विवाद हुआ। दोनों दोस्तों ने एक दूसरे के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया और एक सहेली ने दूसरी सहेली पर ब्लेकमेलिंग का आरोप लगाया। दोनों लड़कियां पलामू में रहकर पढ़ाई करती थी इसी दौरान दोनों में दोस्तों हो गई। एक दोस्त ने दूसरे को इंस्टाग्राम के बारे में बताया और दोनों ने एक साथ इंस्टाग्राम पर रील्स डालने शुरू कर दिया। दोनों सहेलियां अपने अपने आईडी से रील्स अपलोड करती थी। दोनों दोस्तों के फॉलोअर्स बढ़ने लगे, इसी बीच दोनो सहेलियों के बीच फॉलोअर्स को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक सहेली ने दूसरे सहेली के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। गुस्से में आकर दूसरे सहेली ने भी पहली सहेली के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
